Samastipur

दलसिंहसराय;गुदरी रोड में उचक्कों ने महिला से सोने का चेन भरा पर्स छीन कर हुआ फरार

दलसिंह सराय।शहर के गुदरी रोड में शुक्रवार की शाम एक महिला से उच्चकों ने सोने का चेन छीनकर फरार हो गया.पीड़ित महिला की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल निवासी प्रमोद ठाकुर की बेटी सिद्धि कुमारी के रूप में हुई है.महिला किसी काम से बेगूसराय गई थी.आज बस पकड़ कर बेगूसराय से एनएच 28  सरदारगंज चौक पहुँची.

वहाँ से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी.किसी काम से गुदरी रोड में एक दुकान के पास रुकी तभी दो उच्चका मौका पाकर महिला का लेडीज पर्स लेकर फरार हो गया.महिला के पर्स में डेड भर का सोने का चेन जिसकी कीमत 90 हजार रुपये एवं खुदरा पैसा व जरूरी सामान कागज था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद लोगो की भीड़ लग गई.वही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.पुलिस पहुच कर छानबीन में जुट गई.घटना स्थल के पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में उच्चकों द्वारा की गई छिनतई की घटना कैद हो गई.महिला ने थाना में आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज करवाया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!