Samastipur

समस्तीपुर में 7 साल की बच्ची से रेप:पड़ोस के चाचा के पास खून से लथपथ मिली,आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एक महादलित बस्ती में रविवार को सात साल की बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने आरोपी विजय साह को गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में पीड़िता की मां का कहना है कि वह खेत पर काम करने आयी थी। शाम करीब चार बजे काम से लौटी तो बच्ची गायब थी। आसपास खोजने पर कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान रिश्ते में देवर विजय की झोंपड़ी से बच्ची के चीखने की आवाज आयी। झोंपड़ी का किवाड़ अंदर से बंद था। जब परिवार के लोग किवाड़ तोड़कर अंदर गए तो उनकी बच्ची खून से लथपथ कराह रही थी।
घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बच्ची को रेफरल अस्पताल ताजपुर लाया गया। यहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने परिजनों के साथ पीड़ित बालिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा है। ताजपुर थानाध्यक्ष के अनुसार घटना के संबंध में विस्तृत रूप से छानबीन शुरू की गई है। फिलहाल आरोपी विजय सादा को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उधर, आरोपी विजय सदा का कहना है कि दस दिन पूर्व जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस कारण उसे फंसाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!