Samastipur

पूर्व विधायक रामबालक सिंह की कोर्ट में हुई पेशी:विभूतिपुर डबल मर्डर कांड से जुड़ा है मामला,भेजे गए जेल

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास हुए पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो हत्याकांड में विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को‌ शुक्रवार को रोसरा कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गौरतलब है कि पूर्व विधायक को गुरुवार को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज रोसरा कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि पेशी के बाद पूर्व विधायक ने एक बार पुनः अपने को निर्दोष बताते हुए इस मामले में साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

20 फरवरी को हुई थी हत्या

गत 20 फरवरी को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी ।जब वह एक ही बाइक पर सवार होकर अपने चिमनी की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद इस मामले में मृतक सुरेंद्र प्रसाद सिंह के भाई द्वारा विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह उनके भाई लालबाबू सिंह समेत 6 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गत सप्ताह पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

विधायक के भाई के घर से बरामद हुई पिस्टल

पूर्व विधायक के भाई की गिरफ्तारी के बाद 3 दिनों के रिमांड पर आए लालबाबू सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके घर से एक देसी पिस्टल बरामद किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!