Samastipur

समस्तीपुर;घटहो में फंदे से लटका मिला दुकानदार युवक का दुकान मे शव,प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने,जाँच मे जुटी पुलिस

समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के खजूरी चौक के समीप एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक अपने घर से सुबह खाना खाकर दुकान खोलने के लिए आए थे। इसी दौरान दुकान में सामान की खरीदारी करने आए ग्राहक द्वारा नाम से पुकारा गया तो वापस आवाज नहीं आने के बाद बगल वाले दुकानदार को इस बात की जानकारी दिया, फिर बगल वाले दुकानदार दुकान के अंदर प्रवेश किए तो फंदे से लटका हुआ युवक का शव पड़ा हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

1 साल पहले खोला था दुकान

आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। फिर स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। वहीं मौके से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सरायरंजन पंचायत के मानिकपुर के जगदीशपुर गांव के रहने वाले चंदेश्वर साह के 21 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में किया गया। मिथिलेश इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर 1 साल पहले खजूरी चौक के समीप मोबाइल का दुकान खोला था।

वहीं प्रतिदिन की तरह आज भी दुकान खोलने गए हुए थे इसी दौरान फंदे से लटका शव मिला है, घटना से पूरा क्षेत्र में सनसनी फैल गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है । मौजूद लोगों द्वारा दबी जुबान में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का वाद बता रहे हैं ।वहीं परिजनों का कहना है कि किसी द्वारा हत्या कर फंदे से लटका दिया गया । फिलहाल घटहो की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गई है। युवक का कॉल डिटेल खंगाल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!