Samastipur

समस्तीपुर मे फिर हुआ डबल मर्डर,दो दोस्तों को घेरकर बदमाशों ने मार दी गोली,जांच मे जुटी पुलिस

समस्तीपुर मे फिर डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाइक सवार दोनों युवक अपने घर जा रहे थे इसी दौरान घात लगाए बदमाशों गोली मारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक दोस्त थे और एक का आपराधिक इतिहास रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रायटोली गांव निवासी रजनीश मिश्रा के 17 वर्षीय बेटे शुभम मिश्रा और उसी गांव के रहने वाले लिली शर्मा के 19 साल के बेटे अनमोल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम और अनमोल रविवार की शाम बाइक पर सवाल होकर अपने घर मोरवा राय टोल जा रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें पहले रोका और इसी बीच एक अपराधी ने बाइक से उतरकर बात कर रहे युवक के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

साथी की मौत के बाद बाइक सवार दूसरा युवक बाइक से तेजी से भागने लगा लेकिन दोनों बदमाशों ने खदेड़कर उसे भी गोली मार दी, गोली लगने के बाद उसकी भी मौत मौके पर ही हो गई। एक किलोमीटर की दूरी पर दोनों ही लड़कों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

 

मृतकों में एक का आपराधिक इतिहास होने की बात सामने आ रही है हालांकि स्थानीय पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। उधर, घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। किस कारण से दोनों की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!