Vaishali

दूसरे के साथ पकड़ाई तो ग्रामीणों ने कर दी शादी, अब पहले पति के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्णिया.
पूर्णिया के पुलिस परिवार केंद्र में शुक्रवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। जहां एक महिला के दो पति निकले। लेकिन महिला को अपने पहले पति के साथ रहना है।

दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमना टोला निवासी एक महिला ने पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज की। अब वह सिर्फ पहले पति के साथ रहना चाहती है। परामर्श केंद्र ने महिला के दोनों पति को नोटिस भेजा। जिसके बाद दोनों केंद्र में उपस्थित हो गए। महिला ने सिर्फ पहले पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। वहीं, दोनों पति इस बात पर आसानी से राजी हो गए। महिला अपने पहले पति के साथ आपसी सहमती से चली गई। केंद्र ने भी दो पति और एक पत्नी के बीच बंड बनाकर सुलह करा दिया।

5 बच्चे की मां है महिला

महिला ने बताई कि उनकी शादी रमना टोला के रहने वाले रंजीत किस्कू उर्फ बैजू के साथ 28 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों से 5 बच्चे भी है। 3 बच्चों की शादी हो चुकी है। दो बच्चे अभी अविवाहित है। पति रंजीत और वह दोनों मजदूरी करता है।

गांव के ही जमींदार से हो गया प्यार

महिला के पहले पति रंजीत किस्कू ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के ही जमींदार ब्रम्हानंद महतो के घर पर खेत का काम करती थी। ब्रम्हानंद के घर रोज आना जाना होता था। जबकि ब्रम्हानंद की पूर्व से शादीशुदा हो चुकी थी। उसे दो बच्चे भी है। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और दोनों को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ लिया। दोनों ने शादी कर ली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!