Vaishali

पहले 8652 टैक्स हाेल्डर थे:जुलाई तक नगर निगम के हाउस होल्डर का सर्वे व टैक्स निर्धारण किया जाएगा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर।
नगर परिषद से निगम बनने के बाद नगर प्रशासन का नगरवासियों को समुचित नगरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पैसे की भी जरूरत होगी। इसको लेकर प्रशासन ने होल्डिंग टैक्स को कड़ाई से वसूलने को लेकर नगर क्षेत्र में सर्वे का काम शुरू करा दिया है। कर्मी घर-घर जाकर लोगों ने होल्डिंग टैक्स निर्धारण करने को लेकर जानकारी ले रहे हैं। निगम प्रशासन की ओर से सभी 47 वार्डों में होल्डिंग टैक्स के माध्यम से राजस्व संग्रहण के लिए आउट सोर्स एजेंसी को काम पर लगाया गया है। जिसके माध्यम से आगामी जुलाई माह तक सर्वे पूरा होने की संभावना है।

बताया जाता है कि नगर परिषद के समय शहर में 8672 टैक्स होल्डर थे। जबकि नगर निगम बनाने के लिए जोड़े गए 16 नए पंचायतों में 47344 हाउस होने से कम से कम इतने होल्डर की संभावना है। जिससे निगम में 56 हजार से ज्यादा हाउस टैक्स होल्डर बनने की उम्मीद है। वहीं इनके माध्यम से 7 करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स वसूलने का लक्ष्य है। हालांकि सर्वे बाद ही टैक्स होल्डर व उनसे प्राप्त होने वाले टैक्स की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। इसमें नगर क्षेत्र के पुराने टैक्स होल्डरों का भी सर्वे किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में कई वर्षों से टैक्स को लेकर सर्वे नहीं हुआ है। अब तक यहां 8672 हाउस होल्ड से टैक्स लिया जा रहा था। जबकि बीते वर्षों में नए भवनों के निर्माण के साथ ही एक व दो मंजिला भवन कई मंजिला हो चुकी हैं।

निगम के नए क्षेत्रों के साथ पूर्व से मौजूद होल्डरों का भी किया जा रहा सर्वे

निगम क्षेत्र के सभी परिवार का डाटा किया जाएगा स्टोर
बताया गया कि सर्वे के माध्यम से निगम क्षेत्र के सभी परिवार का डाटा स्टोर किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र में मौजूद घरों की संख्या, परिवार की संख्या, नक्शा के कागजात, होल्डिंग संख्या, घर की मापी व होल्डिंग टैक्स के निर्धारण का काम किया जाएगा।

नगर निगम बनने में जुड़ी पंचायतों की 177211 जनसंख्या
बताया जाता है कि 2011 की जनगणना में नगर परिषद क्षेत्र की जनसंख्या 75925 थी। जिसमें 16 पंचायतों की 1,77,211 जनसंख्या जोड़कर 2,53,139 जनसंख्या नगर निगम के लिए बनाई गई है। सबसे ज्यादा 14177 जनसंख्या लगनुनिया सूर्यकंठ की है।

नगर परिषद में 16 पंचायत जोड़कर बनाया गया है निगम
नगर परिषद के 29 वार्ड में समस्तीपुर के बारह पंचायत चकनुर, दूधपुरा, शंभूपट्टी, मुसापुर, धुरलख, हरपुर एलोथ, लगुनियां सूर्यकंठ व रघुकंठ, जितवारपुर निजामत, जितवारपुर चौथ, रहिमपुर रूदौली, मोहनपुर, कल्याणपुर के भागीरथपुर व मुक्तापुर व वारिसनगर के दो पंचायत मथुरापुर व सारी को शामिल कर 47 वार्ड बनाया गया है।

^निगम क्षेत्र के हर घर का सर्वे कर टैक्स निर्धारण किया जा रहा है। वहीं जहां लोग राशि दे रहे हैं उनका भुगतान भी लिया जा रहा है। टैक्स होल्डर ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। आउट सोर्स एजेंसी आगामी चार-पांच माह में हाउस सर्वे व होल्डिंग कायम का कार्य पूरा कर लेगी। जिससे सही होल्डिंग व टैक्स सामने आएगा।
-विभूति रंजन चौधरी, आयुक्त, नगर निगम

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!