Samastipur

मजदूर ने बचपन में देखा था हवाई जहाज से उड़ने का सपना, जवानी में कर दिखाया बड़ा कारनामा

Man Made Airplane House: सोचिए किसी शख्स का बचपन से सपना रहा हो कि वह एक दिन प्लेन पर बैठ कर उड़ेगा और यह सपना उसकी जवानी तक पूरा ना हो पाए तो उसके मन में बहुत मलाल होगा. ऐसे ही एक शख्स की कहानी इन सोशल मीडिया पर चर्चित है जिसका बचपन में यही सपना था. लेकिन उसने अपनी जवानी में जब अपना घर बनाया तो वह उसे प्लेन की ही तरह बना डाला है. अब वह प्लेन में उड़ता ही नहीं अब ‘प्लेन’ में रहता भी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सपनों का घर कुछ ऐसा बनाया

दरअसल यह कहानी एक ऐसे शख्स की है जो पेशे से मजदूर है. इस शख्स का नाम क्राख पोव और वे कंबोडिया के रहने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने सपनों का घर कुछ ऐसा बनाया है, जो किसी हवाई जहाज जैसा दिखता है. शख्स ने यह घर खुद बनाया है. इसमें दो बेडरूम और दो बाथरूम हैं. खास बात ये है कि यह शख्स खुद राज मिस्त्री का काम करते हैं.

 

असली हवाई जहाज जैसा

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घर पर करीब बीस हजार डॉलर्स यानी करीब 17 लाख रुपए का खर्च आया है. शख्स का कहना है कि मुझे इस घर में रहकर बहुत खुशी मिलती है क्योंकि यह एकदम असली हवाई जहाज जैसा लगता है. जब मैं अंदर चलता हूं लगता है मैं एक हवाई जहाज में रह रहा हूं.

 

बहुत से लोग वहां पहुंचते हैं

उन्होंने खुद इस घर के बनने की कहानी बताई. उनका कहना है कि उन्होंने यह घर इसलिए बनाया है क्योंकि वह हवाई जहाज में उड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें लगा कि वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाएंगे तो उन्होंने ऐसा घर बना लिया. फिलहाल इस घर को देखने बहुत से लोग वहां पहुंचते हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!