Patna

Love Story:अरवल में भाभी की चचेरी बहन से चोरी-चुपके लड़ा रहा था इश्क, परिजनों को लगी भनक तो…

Love Story: बिहार के अरवल से एक गजब की शादी सुर्खियां बटोर रही है. युवक की आंखें भाभी की बहन से चार हो गई. दोनों में नजदीकियां बढ़ीं तो छुप छुप कर मिलने लगे. देखते ही देखते इस रिश्ते को दो साल बीत गए. इधर, कुछ समय पहले इस बात की भनक घरवालों को लग गई जब युवक इटवां हाई स्कूल में मुन्ना भाई बनकर इंटरमीडिएट का एग्जाम दे रहा था. लड़की से मिलने की सोचकर निकला तब तक घरवालों को पता चल गया था. इसके बाद घरवालों ने दोनों की शादी करा दी. पहले तो दोनों पक्षों में जमकर ड्रामा हुआ फिर विवाह संपन्न करा दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो साल से थे साथ

 

बताया जाता है कि शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपनी प्रेमिका से मिलने का प्लान ही बना रहा था कि लड़की के घर वालों को इस बात की जानकारी मिल गई. लड़का इंटरमीडिएट एग्जाम के तीसरे दिन दूसरी पाली में सेंटर से भाग निकला. प्रेमी को लड़की के ननिहाल लाया गया और फिर उनकी शादी कराई गई. कुर्था थाना क्षेत्र के जय बीघा गांव निवासी रंजीत कुमार और जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के देवनंदन बीघा गांव निवासी पुनीता कुमारी एक दूसरे को दो साल से प्रेम करते थे.

लड़की के ननिहाल में कराई शादी

उधर, परिजनों को इस बात की भनक तक नहीं थी. जैसे लोगों को पता चला तो लोगों ने प्रेमी को लड़की के ननिहाल मेहरबान बीघा गांव में लाया. इसके बाद दोनों से उनके रिश्ते के बारे में खुलासा किया गया और उनसे शादी की बात कही गई. शादी के प्रस्ताव को लेकर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. अंत में शादी करने को दोनों पक्ष राजी हो गए और दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए.

भाभी की चचेरी बहन पर आया था दिल

लड़की रिश्ते में लड़के की भाभी की चचेरी बहन लगती है. भाभी से रिश्ते की वजह से घर आना जाना होता रहता था और इसकी वजह से दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं. दोनों का प्यार परवाना चढ़ा तो छुप-छुप कर मिलने लगे. इस बात की जानकारी घर वालों को जैसे ही मिली दोनों को लड़की केर ननिहाल लाकर हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी करा दी गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!