Patna

मर जाएंगे पर बीजेपी में नहीं जाएंगे’ वाले नीतीश के बयान पर चिराग का हमला, कहा-उनको बुला भी कौन रहा

गया: एलजेपी नेता और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) सोमवार को गया पहुंचे. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मर जाएंगे पर बीजेपी में नहीं जाएंगे वाले बयान पर हमला बोला. चिराग ने कहा कि उनको बुला भी कौन रहा है. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यों और उनके कार्यकाल पर भी जमकर निशाना साधा है. साथ ही बिहार में बिजली की दरों में इजाफे को लेकर भी कई बातें कहीं और इसको भी भ्रष्टाचार बताया है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

‘बिजली बिल में भी भ्रष्टाचार’

 

 

 

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी में लगी है. बिजली महंगी दामों पर खरीदी जा रही है. लोगों को बिल पे करना पड़ रहा है. बिहार बिजली में घोटाला चल रहा है. ये भी एक भ्रष्टाचार है. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी कारखाने थे सरकार उसे बंद करने का कार्य कर रही है. मजबूरी में यहां से लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर कार्य करते हैं. आज बिहार सरकार लाखों लोगों को रोजगार देने की बात करती है तो दो दशक से नीतीश कुमार को देखते आ रहे हैं, लेकिन हालात वही हैं.

 

 

नीतीश पर जमकर हमला

 

 

चिराग ने बताया कि सभी चीजों के जिम्मेदार नीतीश कुमार हैं. बेहतर शिक्षा और बेहतर रोजगार की बात करना तो दूर है. जल्द बिजली की दरें बढ़ने वाली है. जात-पात, धर्म के उलझनों में उलझा कर वोट बैंक की राजनीति चलती रहती है. अब इस संघर्ष पर पूर्ण विराम लगाने का समय आ गया है. आज दूसरे प्रदेशों में बिहारी को अपमानित करने का कार्य किया जाता है. इन सब को बदनाम करने का कार्य नीतीश कुमार ने किया है. बिहार के लोग बिहारी नहीं बताते हैं क्योंकि बदनामी होती है. बिहार की युवा पीढ़ियों को नीतीश कुमार ने बर्बाद करने का कार्य किया है. लोकसभा, विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने वाला है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!