Ajab Gajab NewsPatna

Amazing wedding: बारात में लड़का-लड़की कर रहे थे डांस,फ‍िर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंची पुलिस ।

Amazing wedding । भागलपुर। Amazing wedding: भागलपुर में एक शादी समारोह में लड़का-लड़की डांस कर रहे थे। बारात घर से निकली थी। कुछ महिलाओं के साथ लड़कियां डीजे की धून पर नांच रहीं थी। कुछ लड़के भी साथ दे रहे थे। इसी दौरान कुछ और लड़के वहां पहुंचे, जो बारातियों का हिस्‍सा नहीं थे। वह भी महिलाओं और लड़कियों के साथ नांचने लगे। तभी कुछ लोगों की नजर उसपर पड़ी कि बारात में जो डांस कर रहा है, वह तो बाराती है ही नहीं। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, इशाकचक थानाक्षेत्र के विषहरी स्थान रोड में मंगलवार की रात दस बजे बारात में महिलाओं के बीच दूसरे मुहल्ले के लड़कों के डांस करने पर बवाल मच गया। देखते ही देखते दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जित्तन तांती के बेटे गज्जो तांती की बारात इशाकचक से कुतुबगंज के लिए निकल रही थी। मोहल्ले से निकल कर बारात सड़क पर पहुंची ही थी कि डांस कर रही महिलाओं के बीच बी-टोला के एक समुदाय विशेष के लड़के डांस करने घुस गए। लड़के महिलाओं के बीच में घुस कर डांस करने लगे। जिसका बारात में चल रहे लड़कों ने विरोध किया और उन्हें जबरन निकाल बाहर कर दिया। आरोप है कि उससे गुस्साए बी-टोला के लड़कों के पक्ष में उस टोले के अन्य लोगों ने पथराव कर दिया। बारात में चल रहे डीजे गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। जवाब में बारात पक्ष से भी पथराव किया गया। दोनों पक्ष से करीब एक दर्जन लोग पथराव में जख्मी हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी बाबूराम ने सिटी एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने पर विषहरी टोला के लोगों ने मोहल्ले के लड़के की जा रही बारात को फिर से सजाया। भाग चुके डीजे गाड़ी वाले को बुलाया और बारात को कुतुबगंज के लिए रवाना कराया। माहौल को शांत कराने में दो पक्ष के प्रबुद्ध लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति से जुड़े सदस्यों ने विवाद को शांत कराने के प्रयास में जुट गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!