Indian RailwaysSamastipur

दलसिंहसराय:32 नम्बर रेल गुमटी पर ट्रेन की चपेट में आई युवती,गम्भीर हालत में रेफर।

दलसिंहसराय शहर स्थित 32 नम्बर रेल गुमटी पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से गुमटी पर मौजूद ऑन ड्यूटी आरपीएफ जवान ने जख्मी युवती को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद जांच व बेहतर इलाज के लिए युवती को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी का नाम रूपम कुमारी बताया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह ताजपुर असाढ़ी के संतोष ठाकुर की पत्नी बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार रेललाइन पर आ रही ट्रेन को नजरअंदाज कर एक ओर से दूसरी ओर जा रही युवती को लोगों ने आवाज देकर रोकने का प्रयास किया था। लेकिन वह बढ़ती ही चली गई जिससे ट्रेन की चपेट में आ गयी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!