PatnaVaishali

बिहार की बेटी अल्पना आनंद ने दूरदर्शन पर कविता से मचाया धमाल।

दरभंगा।
जाले। जाले की बेटी कवियत्री अल्पना आनंद ने दूरदर्शन डीडी बिहार पर अपनी कविता से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने दूरदर्शन की ओर से तेरह जून को प्रसारित कार्यक्रम ‘साहित्यिकी’ में नामचीन कवियत्रियों के समक्ष एक स्त्री प्रेम में क्या चाहती है, इसे सहजता से प्रस्तुत करने का प्रयास की- ‘सुनो चलोगे जीवन पथ पर, थाम के मेरा हाथ।कहो क्या दोगे मेरा साथ।शाम सुनहरी बन जाएगी, जब अंधियारी रात, कहो तब दोगे मेरा साथ…’ कविता के गायन ने लोगों के मन को छू गया। जाले में आज चारों तरफ अपनी बेटी की प्रतिभा प्रदर्शन पर गर्व महसूस हुआ और उसके घर जाकर लोगों ने उसके पिता मनोज कुमार मेहता, चाचा मुकेश कुमार मेहता सहित परिजनों को बधाई दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने भी पटना दूरदर्शन से प्रसारित इस कार्यक्रम को देखा और उन्होंने भी अल्पना आनंद की प्रतिभा से गौरवांवित होकर उन्हें बधाई और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!