PatnaVaishali

बिहार की उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर,जल्द मिलेगा गर्मी से छुटकारा।

Bihar Monsoon डेस्‍क। Bihar Monsoon  बिहार की उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। इस साल मानसून (Monsoon in Bihar) 15 जून को सीमांचल इलाके के किशनगंज (Monsoon in Kishanganj) व पूर्णिया (Monsoon in Purnia) से एंट्री कर रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून पूरे बिहार में 20 जून तक फैल जाने का संभावना है। फिलहाल मानसून करीब एक सप्‍ताह से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सिलीगुड़ी (Siliguri) व जलपाइगुड़ी (Jalpaiguri) में ठिठका है, लेकिन इसके आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। मानसून आगे 17 जून तक उत्‍तर प्रदेश (Monsoon in UP) में भी दस्‍तक देगा। देश के कई भागों में गर्मी अभी बनी रहेगी, लेकिन 16 जून के बाद देश में कहीं भी लू (Loo) नहीं चलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के सीमांचल इलाके में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

बिहार के सीमांचल इलाके में निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जाे 14 जून तक पूरी तरह बन जाएगा। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व जलपाईगुड़ी में रूका मानसून 15 जून तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।पूर्णिया मौसम केंद्र के प्रभारी एसके सुमन के अनुसार मानसून 15 जून तक सीमांचल के किशनगंज अथवा पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश कर अगले दो दिनों में पूरे राज्‍य में फैल जाएगा। 17 जून तक भागलपुर (Monsoon in Bhagalpur) तक मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। यह तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे आई तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।’

मानसून में सामान्य या कुछ अधिक बारिश की उम्मीद

वैज्ञानिकों ने इस मानसून सीजन में सामान्य या कुछ अधिक बारिश होने की उम्मीद है। अच्छी बारिश की उम्‍मीद से किसानों को धान व खरीफ फसल के अच्छे उत्पादन की उम्‍मीद है। हालांकि, इस बार प्री-मानसून बारिश में कमी दिखी। बीते पांच साल के दौरानइस साल सबसे कम प्री मानसून बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसका कारण प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!