sportsSamastipurVaishali

दलसिंहसराय के सीएच स्कूल में हुआ एक दिवसीय फुटबॉल मैच में दलसिंहसराय की टीम को हरा कटिहार की टीम जीती ।

दलसिंहसराय के छात्रधारी इंटर विद्यालय के मैदान में रविवार को गुरुदेव स्पोर्ट क्लब दलसिंहसराय के द्वारा पुरूष एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन करवाया गया.मैच कटिहार फुटबॉल टीम व दलसिंहसराय की टीम के बीच हुआ.मैच का उद्घाटन जमील अख्तर,मो.इस्लाम, डॉ सुनील कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.कटिहार टीम के कप्तान मो. शाहिद के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शुरुआती 45 मिनट में दो गोल कर बढ़त बनाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

.तो दलसिंहसराय के कप्तान सन्नी कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अंतिम तक एक गोल ही कर सकी.इस तरह से कटिहार की टीम ने यह मैच 2.1 से जीत लिया.विजेता टीम को अतिथियों द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया.मौके दिलीप चौधरी, नवल कुमार,चन्दन राउत, मो. मुन्ना, गोविंद कुमार सिंह, कैलाश राय,मुकुल चौधरी,छोटू सहनी,चन्दन राम,किशन कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!