Samastipur

समस्तीपुर के चकमेहसी निवासी आलोक बने SBI के एमडी,क्षेत्र में खुशी की लहर।

समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर गांव के शिक्षक पुत्र आलोक कुमार चौधरी भारतीय स्टेट बैंक के एमडी बने हैं। एसबीआई के जीएम व मुजफ्फरपुर के मूल निवासी संजय प्रकाश ने बताया कि आलोक बिहार के तीसरे कर्मचारी हैं, जो एसबीआई के एमडी बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि वे कुशल प्रशासक व वित्तीय मामलों की गहरी जानकारी रखने वाले अधिकारियों में से एक हैं। उनके पिता स्वर्गीय केदार नारायण चौधरी उच्च विद्यालय अरुणाचल प्रदेश से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तीन भाइयों में वे मंझले हैं। बड़े भाई अशोक चौधरी शिक्षक पद से अरुणाचल प्रदेश से अवकाशप्राप्त हैं। छोटे भाई नवेश चौधरी मुजफ्फरपुर में निजी विद्यालय का संचालन करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आलोक चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा श्री कामता प्रसाद उच्च विद्यालय बरहेता से हुई। बिहार बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर से पढ़ाई की। स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद पहले वे पीएनबी में अफसर बने। पुन: भारतीय स्टेट बैंक के पीओ के पद पर 1987 से कार्यभार संभालने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे। इस पद के लिए कुल 21 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मार्च में किया गया था। इनमें इनका चयन किया गया। एसबीआई का एमडी बनने से गांव में खुशी की लहर है।

चयन पर भाजपा चकमेहसी मंडल के अध्यक्ष व उनके भतीजा प्रशांत कुमार, ग्रामीण प्रो. अरुण चौधरी, उदय चौधरी, नरेंद्र चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री प्रभात ठाकुर, विजय शंकर ठाकुर, कृष्ण कुमार झा, राजीव ठाकुर, विजय पांडे, कांग्रेस नेता धीरेंद्र चौधरी, चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टूडू, नामापुर के मुखिया रामविनोद ठाकुर, जदयू नेता संजय चौधरी, एसबीआई शाखा कल्याणपुर के पदाधिकारी आदि ने हर्ष जताते हुए कहा है कि प्रखंड के लिए यह गौरव की बात है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!