Begusarai

बेगूसराय की शिक्षिका रंजू कुमारी का असामयिक निधन:दिया श्रद्धांजलि

बेगूसराय।उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबेडकरनगर, संजात में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षिका रंजू कुमारी का बीते 29 अक्टूबर 2026 को असामयिक निधन हो गया। स्थानीय शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने उनके निधन को शिक्षा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शिक्षिका रंजू कुमारी का संबंध क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित और सामाजिक परिवार से था। वह अपने पीछे पति धीरज कुमार, पुत्र ओम शक्ति तथा दो बेटियों सुहानी झा एवं सुप्रिया झा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।उनके ससुर राम नरेश झा उर्फ डॉ. नमूना झा वर्तमान में संजात पंचायत के उपमुखिया के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी सास प्रभा देवी संजात पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

शिक्षिका के निधन की खबर मिलते ही भगवानपुर प्रखंड के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षा प्रेमियों में शोक की स्थिति है। साथी शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

शोक सभा व श्रद्धांजलि के दौरान शिक्षकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय व असीम दुख को सहन करने की शक्ति (संबल) प्रदान करने की कामना की।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *