Samastipur

मुसरीघरारी में दिनदहाड़े चार लाख रुपये की लूट, डायल 112 वाहन के सामने से भागे बदमाश

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहा स्थित पुराने थाने के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से चार लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित व्यक्ति की पहचान बरबट्टा गांव निवासी संतोष रजक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, संतोष ने पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से दो लाख रुपये और फिर यूनियन बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे. कुल चार लाख रुपये एक झोले में रखकर वे पुराने थाने के पास खड़े होकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह घटनात बेहद हैरानी भरी रही क्योंकि जिस जगह पर यह लूट हुई, उससे महज 10 कदम की दूरी पर ही डायल 112 की पुलिस वैन खड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और संतोष के हाथ से रुपयों से भरा झोला झपटने लगे. पीड़ित संतोष ने विरोध करते हुए झोले को मजबूती से पकड़ लिया, जिसके चलते वे सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए. अंत में पीछे बैठे बदमाश ने पैर से जोरदार प्रहार किया, जिससे संतोष का हाथ छूट गया और बदमाश झोला छीनकर सातनपुर की ओर फरार हो गए.

 

पीड़ित के शोर मचाने पर भी हाथ नहीं आए बदमाश

घटना के तुरंत बाद पीड़ित संतोष रजक ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद डायल 112 की पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन शातिर बदमाश पुलिस को चकमा देकर तेजी से निकल भागे और हाथ नहीं आए. व्यस्ततम चौराहे पर दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि पुलिस चौकसी के बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस के सामने से ही अपराध को अंजाम देकर आसानी से भाग निकल रहे हैं.

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की CCTV फुटेज की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित संतोष रजक के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जाएगा और लूटी गई रकम बरामद कर ली जाएगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *