Dalsinghsarai

हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीने, सीखने और आगे बढ़ने का अधिकार है : राकेश रंजन

दलसिंहसराय,अनुमंडल विधिक सेवा समिति,दलसिंहसराय के सौजन्य से शुक्रवार को लोटस वैली स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत पोक्सो एक्ट पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया.मुख्य वक्ता प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राकेश रंजन ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीने, सीखने और आगे बढ़ने का अधिकार है.बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है.उन्होंने बच्चों को गुड टच-बैड टच,व्यक्तिगत सुरक्षा,आत्मरक्षा और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कहा – डरें नहीं, चुप न रहें, गलत हरकत की जानकारी तुरंत माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को दें। चुप्पी अपराधियों का मनोबल बढ़ाती है.पैनल अधिवक्ता प्रभात कुमार मिश्र ने पोक्सो एक्ट के प्रावधान, निःशुल्क कानूनी सहायता और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी.उपनिरीक्षक शिवानी नंदनी ने कहा कि गलत हरकत होने पर टोल फ्री नंबर या नजदीकी थाना में शिकायत करें.पुलिस हर समय बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार है मौके पर निदेशक दिनेश कुमार सिंह, चेयरमैन राजीव रंजन, सचिव मनीष रंजन, प्राचार्य रुपेश रंजन, उप प्राचार्य प्रीतिका तावांग सहित शिक्षक,विधिक सेवा कर्मी गंगेश झा, पारा विधिक स्वयंसेविका रानी कुमारी,शोएब रब्बानी, न्यायालय कर्मी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *