Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बीएड कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज,क्विज में संजय व निशा बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

दलसिंहसराय,रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2026-28 के नए प्रशिक्षुओं के लिए सत्रारंभ समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया.शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई.इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन की कामना की गई.नए सत्र में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का महाविद्यालय के पूर्व से अध्ययनरत प्रशिक्षुओं ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया.संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया,जबकि स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार गिरी ने प्रस्तुत किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि शिक्षक बनने की यात्रा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए निरंतर सीखने, अनुशासन और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है.उन्होंने नए प्रशिक्षुओं से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने व्यक्तित्व को शिक्षक के अनुरूप विकसित करने का आह्वान किया.प्राचार्य डॉ.धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि एक शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान विषयगत ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक समझ, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सलाह देते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि में अर्जित अनुभव ही आगे चलकर उनके शिक्षकीय जीवन की मजबूत नींव बनेगा.

 

 

सहायक प्राध्यापक केशव कुमार चौधरी ने दो वर्षीय पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी.इसके बाद नए प्रशिक्षुओं एवं प्राध्यापकों के बीच परिचय सत्र आयोजित किया.सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया.सृष्टि कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि खुशबू, राखी, अमीषा, सिल्की एवं सृष्टि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इसके अलावा मनीष, अंकिता, पूजा, अंजली, कंचन, खुशी, नाज परवीन, हिमांशु, रजनीश, निशांत, शुभांगी, सिमरन, करीना, प्रीति, लक्ष्मी गांधी, दीप्ति राज एवं विकास सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी.क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम में संजय कुमार दिवाकर को मिस्टर फ्रेशर तथा निशा कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया.दोनों विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया.

 

 

मौके पर अर्चना पंकज,मो.इमामुद्दीन,उमा शंकर चंदन,पवन कुमार,मणिभूषण राय,मनोज कुमार,कुमारी दीपा,योगेश कुमार, हसन रजा अंसारी,सर्वेश सुमन,रूपम कुमारी,नीलम कुमारी, आकांक्षा कुमारी, डॉ. आदित्य राज, प्राची अग्रवाल, पल्लव पारस, रूपक कौशल, रश्मि रोजी, दिनेश मिश्रा, अजय शर्मा, संतोष सुमन, प्रदीप कुमार, किरण चौधरी, शेफाली दीक्षिता, प्रशांत स्वराज सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *