Samastipur

समस्तीपुर में सतीश सुमन ने संभाला सदर एसडीपीओ-1 का पदभार

समस्तीपुर जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए पुलिस अधिकारी की तैनाती हुई है. जिले में सदर एसडीपीओ-1 के पद पर नए पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालते ही वे विभागीय प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं. उनके प्रशिक्षण से लौटने तक सदर अनुमंडल की कमान अन्य अधिकारी के हाथों में रहेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक को मिला अतिरिक्त प्रभार

नवनियुक्त सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने की वजह से कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था की गई है.

 

सदर एसडीपीओ-1 का अतिरिक्त कार्यभार साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक को सौंपा गया है.प्रशिक्षण की अवधि पूरी होते ही सतीश सुमन नियमित तौर पर पदभार संभालकर अपनी सेवाएं देंगे.अंतरिम अवधि में अनुमंडल क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक करेंगे.

 

संजय कुमार पाण्डेय के सम्मान में भव्य विदाई समारोह

सदर एसडीपीओ-1 के पद से स्थानांतरित हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय के सम्मान में बुधवार की रात शहर के एक निजी उत्सव पैलेस में विदाई समारोह आयोजित किया गया.

 

कार्यक्रम में जिले के कई पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया.वक्ताओं ने संजय कुमार पाण्डेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई.

 

लोगों ने उनके शांत स्वभाव, कुशल कार्यशैली और त्वरित निर्णय क्षमता की जमकर तारीफ की.विदाई के क्षणों में भावुक हुए निवर्तमान एसडीपीओ.समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में बिताया गया समय उनके सेवाकाल का यादगार अध्याय रहेगा. जिलेवासियों और सहकर्मियों से मिले अपार स्नेह, सहयोग और सम्मान के लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया. उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *