Patna

पटना- सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत:पहचान में जुटी GRP और RPF

पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन से गिरने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

 

प्रत्यक्षदर्शी राममोती सिंह के मुताबिक, बुजुर्ग लोकल ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। बुजुर्ग का वजन अधिक होने के कारण वह उन्हें गिरने से नहीं रोक पाए।

 

शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

 

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने और परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

GRP और RPF हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग नीचे गिरे थे। पुलिस की जांच के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *