Patna

शिक्षकों को दी जाएगी AI की ट्रेनिंग, शिक्षा विभाग और Google के बीच होगा MoU

पटना.बिहार के शिक्षक अब एआई की क्लास लेंगे. शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है. बताया जा रहा है कि गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग देगा. शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से लेटर भी लिखा जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

क्या है सरकार का उद्देश्य?

जानकारी के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य राज्य के शिक्षकों को एआई का सही तरीके से उपयोग करना और विद्यार्थियों को भी इसमें दक्ष बनाना है. गूगल एजुकेशन फॉर इंडिया की टीम और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ बैठक भी हुई थी. बताया जा रहा है कि शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए शिक्षा विभाग और गूगल एजुकेशन फॉर इंडिया के बीच एमओयू साइन किया जाएगा.

 

गूगल रिसोर्स पर्सन भेजेगा बिहार

बताया जा रहा है कि एमओयू साइन होने के बाद गूगल अपने रिसोर्स पर्सन को बिहार भेजेगा जो कि शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग देंगे. साफ है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब शिक्षा विभाग शिक्षकों की एआई की ट्रेनिंग के लिए गूगल के साथ एमओयू कर रहा है. शुरुआत में शिक्षा विभाग इसके लिए जिला स्तर पर शिक्षकों का चयन करेगा. इसके बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करेगा.

 

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

शिक्षकों को क्या सिखाया जाएगा?

एआई ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों को यह सिखाया जाएगा कि कैसे सहजता से इसका इस्तेमाल किया जाए. किसी भी सब्जेक्ट को लेकर किस तरह से प्रॉम्प्ट लिखना है, सिलेबस को बेहतर कैसे किया जाए और विद्यार्थियों के जरूरत के हिसाब से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. इस तरह से बिहार में अब सरकारी स्कूल में पढ़ाई का तरीका आने वाले दिनों में बदलने वाला है.

 

विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

शिक्षा विभाग की यह प्लानिंग शिक्षकों के लिए बेहद खास मानी जा रही है. शिक्षक और विद्यार्थियों को एआई के इस्तेमाल की जानकारी होने से उनकी पढ़ाई आसान हो सकेगी. विद्यार्थियो को हार्ड सब्जेक्टस को आसान तरीके से समझने, सवालों के जवाब पाने और अपनी गति से सीखने में मदद मिल सकती है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *