Samastipur

दलसिंहसराय:फरार चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी में तेजी लाने का एसपी ने दिया निदेश ।

दलसिंहसराय।पुलिस अधीक्षक ह्रदय कान्त ने गुरुवार को दलसिंहसराय थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. एसपी ने थाने के मालखाना,हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया. एसपी ने थानाध्यक्ष कुमार ब्रिजेश से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया.एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया.फरार चल रहे वारंटी,शराब माफिया सहित अन्य मामले में फरार चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निदेश दिया.साथ ही न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने सहित उन्होंने विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे.मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर उमा शंकर राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!