समस्तीपुर से मवेशी तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार:यूपी पुलिस ने की गिरफ्तारी
समस्तीपुर.उत्तर प्रदेश पुलिस ने समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर से मवेशी तस्करी के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशुतोष कुमार चौधरी और अमित पासवान के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से आई पुलिस टीम ने स्थानीय मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में काम कर रहे थे। मिर्जापुर जनपद में दोनों के खिलाफ मवेशी तस्करी से संबंधित मामला दर्ज है, जिसकी तलाश में यूपी पुलिस थी। आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद मिर्जापुर पुलिस समस्तीपुर पहुंची थी।
गिरफ्तारी के बाद दोनों को मुफस्सिल थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गई।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से पुलिस टीम समस्तीपुर पहुंची थी। मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें संबंधित पुलिस टीम को सौंप दिया गया।
यूपी पुलिस साथ ले गई
हालांकि, इस मामले में दोनों आरोपियों की भूमिका और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर अंतिम स्थिति उत्तर प्रदेश पुलिस की आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को समस्तीपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया उसके बाद यूपी पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर चली गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
