Dalsinghsarai

राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट ने दो जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता

दलसिंहसराय, सामाजिक सरोकार के तहत राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट, दलसिंहसराय ने दो जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की.पहली घटना रामपुर जलालपुर, वार्ड-18, नगर परिषद की है.भूषण पासवान की 10 माह की पौत्री 17 अगस्त को घर में खाना बनाते समय दुर्घटनावश गर्म पानी/मांड में गिरकर घायल हो गई.घटना की जानकारी रूपक कौशल ने ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश को दी.सूचना मिलते ही रूपक कौशल के नेतृत्व में मो. सुलेमान, बलराम पंडित, शैलेश कानू, अमित वर्णवाल एवं रौशन कुमार पोद्दार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ट्रस्ट की ओर से सहायता राशि प्रदान की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं दूसरी ओर भगवानचक शेखू में किराए के मकान में रह रहे सतीश सोनी जो फाइलेरिया रोग से पीड़ित हैं,उनके इलाज के लिए भी ट्रस्ट की ओर से आर्थिक सहयोग दिया गया.डॉ. संजीव प्रकाश ने कहा,”जरूरतमंद और असहाय परिवारों के कठिन समय में साथ खड़ा होना ही ट्रस्ट की प्राथमिकता है.समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना ही हमारी सेवा भावना का उद्देश्य है.स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की इस मानवीय पहल की सराहना की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *