विभूतिपुर के बूढ़ी गंडक नदी में अज्ञात शव मिला: सिंघियाघाट पुल के पास दिखा
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट पुल के समीप मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी की तेज धारा में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पुल और नदी तट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव नदी के बीचोंबीच पानी के तेज बहाव में बहता हुआ सिंघियाघाट पुल के नीचे से गुजर रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विभूतिपुर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक शव नदी में बहती ही जा रही थी इसलिए शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क साधकर हाल के दिनों में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। वहीं, स्थानीय लोग हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने या फिर डूबने की आशंका जता रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
