सरायरंजन में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, दामाद पर लगा आरोप
समस्तीपुर।मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत अंतर्गत बनघारा वार्ड संख्या-7 में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान स्वर्गीय सुजान दास के पुत्र विजय दास (45 वर्ष) के रूप में हुई है.
परिवार का हाल: घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.घटना के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने अपने पूर्व दामाद पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.हत्या का कारण: परिजनों के अनुसार, पुत्री की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दो महीने पहले दोनों का तलाक हो गया था.
घटनाक्रम: आरोप है कि तलाक के बाद से अलग रह रहे दामाद ने शराब के नशे में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से छानबीन कर रही है और नामजद आरोपी की भूमिका की जांच में जुट गई है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
