दलसिंहसराय के कुणाल कुमार BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बने, दिया बधाई
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार निवासी बैजनाथ सिंह के पुत्र कुणाल कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यापतिनगर प्रखंड और मऊ बाजार में खुशी का माहौल है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मेहनत और अनुशासित तैयारी से हासिल की सफलता
कुणाल कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासित तैयारी और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और लगन से यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
जनप्रतिनिधियों ने बताया क्षेत्र का गौरव
जदयू जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कुणाल की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। वहीं, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने कहा कि मऊ की धरती हमेशा से प्रतिभाओं की जन्मस्थली रही है और कुणाल ने अपनी उपलब्धि से इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिले का मान बढ़ाया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
