Begusarai

सिमरिया से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो जीरोमाइल के पास ट्रक से टकराया, एक महिला समेत दो की मौत 

बरौनी के गढ़हरा थाना क्षेत्र के जीरोमाइल ठकुरीचक-पीपराडीह मुख्य सड़क पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

खड़े ट्रक से टकराया अनियंत्रित ऑटो

पुलिस के अनुसार सिमरिया गंगा घाट से स्नान कर श्रद्धालु ऑटो से बरौनी जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. इसी दौरान जीरोमाइल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी साह के लगभग 45 वर्षीय पुत्र ललित साह तथा बेनीपट्टी के बसुआरा निवासी राज कुमार साह की लगभग 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो गई. हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं राजवाड़ा गुमटी के पास से एक ट्रक को चालक सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!