Vaishali

दहेज हत्या में फरार ससुर के घर इश्तेहार चस्पा:कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी

वैशाली के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में एक चर्चित दहेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त गरीबनाथ शर्मा के घर इश्तेहार चस्पाया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस के मुताबिक, रामपुर दिलावर निवासी सुबोध कुमार मिश्रा ने 13 मई 2021 को अपनी बेटी अन्नु कुमारी की शादी बिरोपुर निवासी राकेश कुमार से की थी।

 

आरोप है कि शादी के बाद से ही राकेश कुमार, उसके पिता गरीबनाथ शर्मा, मां मुन्नी देवी, बहन सुमन कुमारी और बहनोई रवि कुमार अन्नु को दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

 

 

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। दहेज न मिलने पर अन्नु को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती थीं।

 

दर्ज शिकायत के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात अन्नु कुमारी ने अपने पिता को फोन पर बताया था कि उसके पति, सास और ससुर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। अगले दिन सुबह उसके पति राकेश कुमार ने फोन कर अन्नु की मौत की सूचना दी।

 

जब परिजन उसके ससुराल पहुंचे, तो अन्नु का शव घर के हॉल में सोफे पर पड़ा मिला। उस समय घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे।

 

 

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या पति राकेश कुमार, ससुर गरीबनाथ शर्मा, सास मुन्नी देवी, ननद सुमन कुमारी और बहनोई रवि कुमार ने दहेज की मांग पूरी न होने पर एक सुनियोजित साजिश के तहत की है।

 

मामले के दर्ज होने के बाद से गरीबनाथ शर्मा फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद न्यायालय से इश्तेहार जारी होने पर पुलिस ने विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पाया।

 

 

सदर थाना पुलिस ने बताया कि यदि अभियुक्त निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!