Patna

हाजीपुर में चेन छीनते युवक पकड़ा गया:लोगों ने जमकर की धुनाई

हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े चेन छिनतई के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक घायल युवक को भीड़ से छुड़ाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12 बजे रामाशीष चौक के पास हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बाइक पर सवार दो युवकों ने एक राहगीर के गले से सोने की चेन झपटी और महुआ मोड़ की ओर भागने लगे। राहगीरों और दुकानदारों ने शोर सुनकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

 

 

दूसरा युवक मौके से फरार होने में सफल रहा

कुछ ही देर में महुआ मोड़ के पास लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया। भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार होने में सफल रहा।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को भीड़ से छुड़ाया और प्राथमिक उपचार के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

 

पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह पटना से अपनी बहन को हाजीपुर के रामाशीष चौक लाया था। उसका दावा है कि बहन को मुजफ्फरपुर की बस में बैठाने के दौरान यह घटना हुई। पुलिस उसके इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है।

 

 

दूसरे युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही

सदर थाना पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान सिलीगुड़ी जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के झंझुपड़ा गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र आकाश दीप सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि इस घटना में 30 वर्षीय सिंटू सिंह, जो अधिक ग्वाला के पुत्र हैं, भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार दूसरे युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!