Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर 45 वर्षीय युवक ने पवन एक्सप्रेस के आगे लगायी छलांग,हुई मौत ।

समस्तीपुर स्टेशन पर एक 45 वर्षीय विक्षिप्त युवक ने पवन एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। जिसके कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी। बताया जाता है कि मृतक युवक विक्षिप्त था। जो हमेशा प्लेटफार्म पर ही घूमता रहता था। जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक व्यक्ति विक्षिप्त था। वह प्लेटफार्म पर ही मांग कर खाता था। रविवार की दोपहर जब दरभंगा एलटीटी पवन एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या पांच पर पहुंची, इसी दौरान वह रेल की पटरी पर चला गया और जबतक लोग कूछ समझते, तबतक वह ट्रेन के नीचे चला गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पायी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!