Patna

मौसम:9 जिलों में भारी बारिश की संभावना:अगले 7 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम; आकाशीय बिजली से 6 की मौत

पटना.बिहार में मानसून मजबूत है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गया, नवादा और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पटना, नालंदा, वैशाली में भी तेज बारिश की संभावना है।राज्य के बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में 30-40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की ओर से आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं सोमवार को बारिश के दौरान ठनका गिरने से आरा में 4 और सीवान में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं नेपाल के तराई इलाके में लगातार बारिश से सुपौल में कोसी उफान पर है। कोसी बराज से मंगलवार की सुबह 2,03,265 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम…

 

सोमवार पटना समेत 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। जमालपुर किउल रेल रूट के कजरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक डूब गया है। रेलवे को 2 घंटे तक भागलपुर–सूरत सुपरफास्ट, जमालपुर–किऊल डीएमयू और गया–जमालपुर पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जुलाई के दौरान बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

 

वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

 

पटना में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शहर के कुछ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून

 

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून फिलहाल पूरी तरह सक्रिय स्थिति में है। इसकी वजह से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर बना रहेगा। अगले एक सप्ताह तक लगभग पूरे राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय मानसून की मुख्य रेखा बिहार के आसपास बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं राज्य में पहुंच रही हैं। यही नमी बादलों को मजबूत बना रही है और बारिश करा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!