दलसिंहसराय की बेटी अंजली ने नीट में पाई सफलता, किया सम्मानित
दलसिंहसराय, स्थानीय ज्ञान टॉपर ट्यूटोरियल शिक्षण संस्थान में संस्थान की पूर्ववर्ती छात्रा अंजली को नीट 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया.अंजली ने नीट 2026 में सामान्य वर्ग में 16000 एवं आरक्षित वर्ग में 7000 रैंक हासिल की है.
सम्मान समारोह में संस्था के निदेशक डॉ. विवेक दत्त ने अंजली को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि अंजली शहर के काली स्थान निवासी मनोज साह की बेटी है.श्री साह एक छोटी सी भूंजा की दुकान चलाते है.बच्चों की पढ़ाई के प्रति उनके जुनून और लगन के चलते ही अंजली ने यह मुकाम हासिल किया है.
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अंजली से नीट की तैयारी, समय प्रबंधन और कठिन विषयों को लेकर कई जानकारियां लीं.अंजली ने अपने अनुभव साझा करते हुए नियमित मेहनत और अनुशासन को सफलता का मंत्र बताया.इस अवसर पर संस्था के शिक्षक ऋषि कुमार, रिजवान अहमद, शिवम कुमार, राजीव कुमार, अनुराग चौधरी, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
