Dalsinghsarai

दलसिंहसराय बॉर्डर के पास भीषण सड़क हादसा:दो युवक की मौत,आर बी कॉलेज की छात्रा सहित दो घायल

दलसिंहसराय: शनिवार की दोपहर दलसिंहसराय सीमावर्ती से सटे रसीदपुर एनएच-28 पर हनुमान मंदिर के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती और एक युवक शामिल हैं।जिन्हें दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना की जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र महनौया निवासी उमेश साह के पुत्री जुली कुमारी (20) और पगड़ा निवासी उदगार राय के पुत्र गौतम कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। मृतकों की पहचान पगड़ा निवासी पप्पू राय के पुत्र विरजू कुमार (30) तथा महनैया निवासी शंकर झा के पुत्र भोला झा (22) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विरजू और गौतम मंजिल जा रहे थे, जबकि भोला झा और जुली आर.बी. कॉलेज जा रही थीं। दोनों ओर से तेज रफ्तार होने और बीच सड़क पर टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर पहुंचकर घायलों को उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाया।

 

 

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि दोनों बाइकें एक-दूसरे से टकराई और सवार नीचे गिर गए, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हुई.जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.घायल युवकों को तत्काल आसपास के लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।दलसिंहसराय पुलिस अस्पताल पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!