Muzaffarpur

सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर।जयनगर.भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की एफ समवाय कमला, सीमा चौकी बेतौन्हा एवं बिहार पुलिस, जयनगर की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो अवैध हथियार, चार जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद कर एक भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिनांक 16 जुलाई 2026 को सीमा चौकी बेतौन्हा के आसूचना तंत्र से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर एफ समवाय कमला, सीमा चौकी बेतौन्हा तथा बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष गश्ती टीम का गठन किया गया। संयुक्त दल ने कमला पुल, जयनगर के समीप संभावित मार्ग पर विशेष निगरानी एवं नाकाबंदी की।

 

 

 

लगभग 19:05 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। संयुक्त गश्ती दल द्वारा उसे रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 7.65 मिमी के चार जिंदा कारतूस तथा तस्करी में प्रयुक्त एक हीरो पैशन प्रो प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त हथियारों एवं कारतूसों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि बरामद हथियार बिहार के मुंगेर क्षेत्र के एक अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त किए गए थे। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

बरामद हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना जयनगर को सुपुर्द किया जा रहा है।

 

 

 

कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी, अपराध एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल बिहार पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार आसूचना आधारित अभियान चला रही है। पूछे जाने पर सशस्त्र सीमा बाल के पदाधिकारी ने बताया कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसी सघन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगीl

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!