समस्तीपुर से कोलकाता और पूर्वी यूपी के लिए सीधी ट्रेन, शाहपुर पटोरी में मिलेगा ठहराव
समस्तीपुर।यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को कोलकाता और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
22 जुलाई से शुरू होगा परिचालन
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन 22 जुलाई से 24 सितंबर तक किया जाएगा। ट्रेन के ठहराव से शाहपुर पटोरी और आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।ट्रेन संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल और बर्द्धमान होते हुए अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
शाहपुर पटोरी स्टेशन पर ट्रेन का आगमन शाम 7:47 बजे होगा। इससे समस्तीपुर जिले के यात्रियों को कोलकाता जाने के लिए एक और सीधी रेल सुविधा मिल जाएगी।
गुरुवार को कोलकाता से वापसी
वापसी में ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 1:20 बजे खुलेगी। यह अगले दिन रात 1:00 बजे शाहपुर पटोरी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद हाजीपुर, छपरा और सीवान होते हुए सुबह 8:40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
19 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो एसएलआरडी, 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान, एक एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड श्रेणी का कोच शामिल होगा।
कोलकाता और पूर्वी यूपी जाना होगा आसान
इस ट्रेन के परिचालन से समस्तीपुर जिले, खासकर शाहपुर पटोरी क्षेत्र के यात्रियों को कोलकाता और पूर्वी उत्तर प्रदेश की यात्रा में सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त भीड़ के दौरान यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
