दलसिंहसराय स्वास्थ्य उपकेंद्र मालपुर में फेंकी मिली दवाइयों का ढेर,आक्रोश
दलसिंहसराय प्रखंड के मालपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास कचरे के ढेर पर भारी मात्रा में फेंकी मिली है दवाइयां। हालांकि इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार की शाम फेंकी गई दवाइयों को बोरियों में रखवाकर बोलेरो वाहन से गये लोग लेते चले गये।
लेकिन मरीजों को देने के बदले बाहर फेंक दी गई दवाओं को लेकर जानकारों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था एवं सम्बंधित कर्मियों की कार्यशैली पर टिपण्णी की है। दवायें एक्सपायर थी या कारगर यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन प्रथम दृष्टया यह कृत्य तय मापदंडों का सरासर उल्लंघन प्रतीत होता है। इस बाबत पीएचसी प्रभारी ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। कार्रवाई की जायेगी।