Dalsinghsarai

ईशांत हत्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-दोषियों को फांसी मिले,परिवार को ₹50 लाख मुआवजा

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर। बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को विद्यापतिनगर के कांचा स्थित क्रांति मैदान में आयोजित जनाक्रोश सभा में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और पुलिस व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मासूम इशांत की हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। इस मामले में सभी दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई अपराधी ऐसी वारदात करने का साहस न कर सके। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यदि गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद इशांत की जान बचाई जा सकती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की। पप्पू यादव ने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और आम लोगों का कानून पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनाक्रोश सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। सभा के दौरान लोगों ने दोषियों को कठोर सजा, स्पीडी ट्रायल और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। ज्ञातव्य हो कि

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बंगराहा पंचायत निवासी किसान रामप्रीत राय के 14 वर्षीय पुत्र ईशांत कुमार उर्फ छोटू 10 जून को घर से बुलाए जाने के बाद लापता हो गए थे। बाद में उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कई आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और अनुसंधान की कार्रवाई जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!