Samastipur

कल्याणपुर की भावना झा ने नीट में पाई सफलता:पहले प्रयास में 1125वीं ऑल इंडिया रैंक 

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के कल्याणपुर गांव की छात्रा भावना झा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है।उन्हें ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 1125 प्राप्त हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में उन्होंने अखिल भारतीय 83वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भावना बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने पीसीएस खालिसपुर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। मैट्रिक और इंटरमीडिएट, दोनों परीक्षाओं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। नीट में पहले ही प्रयास में मिली यह सफलता उनकी अकादमिक उत्कृष्टता का एक और प्रमाण है।

 

भावना के पिता संजीव कुमार झा एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि उनकी माता मोनी कुमारी गृहिणी हैं। अपनी सफलता पर भावना ने बताया कि उनका सपना एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।

 

उन्होंने बताया कि दसवीं और बारहवीं में मिली सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा था। कोटा में मिले बेहतर मार्गदर्शन और नियमित मेहनत ने उनके लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भावना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के विश्वास, पीसीएस खालिसपुर के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया।उनकी सफलता से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, सही दिशा और अथक परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!