Patna

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, IGIMS लाया गया:राबड़ी और तेजप्रताप भी साथ

पटना.RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़े बेटे तेजप्रताप भी हैं। लालू को किस वजह से अस्पताल लाया गया है, उन्हें क्या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।मीडिया रिपोट्स की माने तो चक्कर आने के बाद उन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। उनकी सेहत को लेकर अधिक जानकारी मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मई में रूटीन चेकअप के लिए गए थे सिंगापुर

 

बता दें कि लालू यादव पोस्ट ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए 2 महीने पहले सिंगापुर गए थे। दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिली थी।तेजस्वी यादव ने बताया था कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने उनको हर तीन महीने पर रूटीन चेकअप की सलाह दी थी, लेकिन पिछले करीब एक साल से नियमित जांच नहीं हो पाई थी। उनकी आंख का ऑपरेशन भी हुआ था और उन्हें आंखों से जुड़ी परेशानी बनी हुई थी।

 

करीब 7 महीने पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आंख का दिल्ली में ऑपरेशन हुआ था। सेंटर फॉर साइट(Center for Sight) में उनका मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया था। सर्जरी सफल रही थी। ऑपरेशन के बाद उन्हें कुछ समय तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!