Samastipur

बैंक के बाहर बड़ी ठगी:बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उड़ाए पचास हजार रुपये,कागज का बंडल थमाया 

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से समूह ऋण की राशि निकालकर घर लौट रहे एक व्यक्ति से बदमाशों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव निवासी मोहम्मद सोहैब की पत्नी शमा खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शमा खातून ने एसबीआई शाखा से समूह ऋण की राशि निकाली थी। बैंक परिसर में उनके पति मोहम्मद सोहैब रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बैंक से बाहर निकलते ही पहले से बिना नंबर की बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश सड़क किनारे खड़े मिले। तभी एक बदमाश ने मोहम्मद सोहैब के पास पहुंचकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाते हुए कहा कि इसमें एक लाख रुपये हैं और आपके 50 हजार रुपये कम हैं, पहले इन्हें गिन लीजिए। जैसे ही सोहैब बंडल देखने लगे, बदमाश उनके हाथ से 50 हजार रुपये लेकर अपने दोनों साथियों के साथ बिना नंबर की बाइक से कल्याणपुर गांव की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मोहम्मद सोहैब का बताना है कि एक बाइक सवार बदमाशों के पास पिस्तौल था जो तान दिया जिससे भयभीत हो गए वहीं पुलिस बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!