DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय के पचपैका में सोये व्यक्ति को गोली मार कर हत्या,घर में घुसकर युवक को मारी गोली

दलसिंहसराय।उजियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई. बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पचपैका गांव निवासी राम शंकर आर्य के 40 वर्षीय पुत्र राज नारायण महतो उर्फ महात्मा जी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक घर में सो रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद गांव में दहशत
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. दिनदहाड़े नहीं बल्कि घर में सो रहे युवक की हत्या से इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं.घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

हत्या की वजह अब तक साफ नहीं
फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपितों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी. वही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में जाँच टीम गठित कर जाँच शुरू कर दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!