दलसिंहसराय में सुरक्षा व्यवस्था होंगी हाईटेक,शहर में 300 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगेगा, नंबर प्लेट रीडिंग वाले 28 कैमरे लगेगा
दलसिंहसराय। कुणाल गुप्ता।शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में दलसिंहसराय नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है.शहर में यातायात व्यवस्था,बढ़ रहे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और किसी भी घटना की त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए शहर के 14 इंटी गेट सहित महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर कुल 300 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेगे. इन कैमरों के माध्यम से शहर के प्रमुख इलाकों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी.नप की ओर से लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी.इससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी.दलसिंहसराय नगर क्षेत्र में कुल तीन तरह का कैमरा लगेगा.जिसमें 14 एंट्री गेट पर नंबर प्लेट रीडिंग वाले 28 कैमरे लगाए जायेगा.ताकि कोई भी अपराधी आसानी से बच कर नहीं जा सके.वही 70 से 80 पीटीडीएम कैमरा एंव बाकी बुलेट कैमरा लगेगा.
स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में अहम पहल
नप इओ अभिनाश कुमार ने बताया कि दलसिंहसराय को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.शहर में टोटल 300 कैमरा लगेगा.जिनमें नंबर प्लेट रीडिंग वाले 28 कैमरे लगाए जायेगे.सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार से दलसिंहसराय को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.आधुनिक तकनीक के उपयोग से प्रशासन की निगरानी क्षमता में भी वृद्धि होगी और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी काफी सहायता मिलेगी.सीसीटीवी कैमरे सार्वजनिक सुरक्षा,यातायात प्रबंधन,आपदा नियंत्रण और अपराध की रोकथाम में अत्यंत उपयोगी साबित होंगे.उन्होंने कहा कि कैमरों की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बनेगा,जिससे अपराध की घटनाओं में स्वाभाविक रूप से कमी आएगी.इन कैमरों की निगरानी डिजिटल बोर्ड पर रियल टाइम मॉनीटरिंग होंगी.
इन प्रमुख स्थानों पर लगाये गये हैं सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरे दलसिंहसराय नगर परिषद के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाये जा रहे है.इसे लेकर पहले चरण में चौक चौराहो पर पोल लगाने का काम युद्धस्तर से हो रहा है.शहर के महावीर चौक, गाँधी रोड,वीं आई पी कॉलेज,विश्को मान चौक,मंसूरचक मोड़,ब्रह्म स्थान,मालगोदाम रोड, नवादा चौक,हॉस्पिटल रोड,मंसूरचक रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, थाना रोड, अम्बेडकर रोड, मनोकामना मंदिर रोड, मेन बाजार,एन एच 28,गोला पट्टी,गुदरी बाजार सहित अन्य कई स्थान लगेगा.बताते चले कि शहर के कई निजी प्रतिष्ठानों,व्यावसायिक संस्थानों और दुकानदारों ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अपने परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. इससे निगरानी का दायरा और अधिक व्यापक हो गया है.पुलिस आवश्यकता पड़ने पर इन कैमरों की फुटेज का भी उपयोग समय समय पर करती है.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
