शादी के दवाब के कारण संजना को मार डाला’2 साल से था अफेयर
Patna.गोपालगंज,”संजना के साथ मेरा दो साल से लव अफेयर था। 2025 में संजना शादी का दबाव बनाने लगी, जिसको लेकर हम दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे परेशान होकर मैंने उसकी हत्या की साजिश रची।12 अक्टूबर की शाम संजना घर से बाहर निकली। उसी समय मैंने उसे अगवा कर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”
यह आरोपी सुजीत कुमार (20) का कबूलनामा है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड संजना की हत्या कर शव को अपने पुराने घर के पीछे छिपा दिया था, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके।दरअसल, 12 अक्टूबर की शाम नाबालिग संजना की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 14 अक्टूबर की रात पुलिस ने आरोपी के पुराने घर के पीछे से संजना का शव बरामद किया है।
बेटी की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने 15 अक्टूबर को आरोपी के घर के दरवाजे पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान गांव के लोग और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
स्पीडी ट्रायल के तहत होगी कार्रवाई
गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में 12 साल की संजना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुजीत कुमार को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान संजना से प्रेम संबंध होने, मिलने के दौरान विवाद होने और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने घटनास्थल से खून के सैंपल जुटाए हैं। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद करने की बात कही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
