अवैध लॉटरी के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,5.20 लाख रुपये की लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर।बगहा शहर में अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पटखौली थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित मीना बाजार से एक आरोपित को गिरफ्तार किया . उसके कब्जे से करीब 5 लाख 20 हजार 600 रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी बरामद की गई है . पुलिस ने मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है .पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि शहर में लंबे समय से अवैध लॉटरी की बिक्री की शिकायत मिल रही थी . शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया . इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित मीना बाजार में छापेमारी की गई
छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉटरी की बिक्री करते हुए कैलाश नगर निवासी कृष्णा कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया . तलाशी लेने पर उसके पास से 5 लाख 20 हजार 600 रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी टिकटें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया .थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने स्वीकार किया कि वह मुजफ्फरपुर निवासी मनीष केडिया से लॉटरी लाकर बगहा शहर में उसकी बिक्री करता था .
आरोपित के बयान के आधार पर पुलिस ने कृष्णा कुमार कुशवाहा और मनीष केडिया के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है .गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है .पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध लॉटरी का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है . थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा . किसी भी कीमत पर कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा . उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अवैध लॉटरी अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें .
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
