DarbhangaPatna

नाबालिग विवाहिता का शव झाड़ी से बरामद,हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका

मधुबनी। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के परसा नवटोलिया में एक नाबालिग विवाहिता का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम भूतही बलान नदी के पूर्वी तटबंध के पश्चिम तथा नदी के पूरब कछार स्थित झाड़ियों से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार परसा नवटोलिया निवासी राम जुलुम कामत ने घोघरडीहा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी पौत्री रेशमी कुमारी उर्फ रौशनी कुमारी 16 वर्ष की हत्या गांव के ही वैद्यनाथ कामत के पुत्र सौरभ कुमार ने कर शव गायब कर दिया है। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष शुभम कुमार के निर्देश पर पुलिस सौरभ के घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला।पुलिस द्वारा सौरभ की मां अमीरा देवी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने झाड़ियों से विवाहिता का शव बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।परिजनों के अनुसार मृतका और सौरभ कुमार के बीच प्रेम संबंध था। बीते 22 अप्रैल को सौरभ उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां दोनों ने विवाह कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लगभग एक माह पूर्व दोनों गांव लौटे और सौरभ के घर पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।मृतका के दादा का आरोप है कि 8 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पौत्री की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है। इसके बाद उन्होंने सौरभ के घर जाकर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संदेह गहरा गया। अंततः उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि मामले में सौरभ कुमार की मां अमीरा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित सौरभ कुमार फरार है।

 

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बताया जाता है कि मृतका के माता-पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!