Muzaffarpur

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार,भूमि हस्तांतरण की सहमति  

मुजफ्फरपुर।बगहा अनुमंडल अंतर्गत वाल्मीकिनगर स्थित एयरपोर्ट के दक्षिण दिशा में प्रस्तावित नए टर्मिनल भवन निर्माण एवं एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है . राज्य सरकार की क्रय नीति के तहत प्रभावित रैयतों से सहमति प्राप्त करने के लिए 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक विशेष सहमति शिविर का आयोजन किया जा रहा है . शिविर के पहले दिन प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है . कुल 18 रैयतों में से 15 ने अपनी भूमि हस्तांतरण के लिए सहमति प्रदान कर दी है .प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए कुल 18 रैयतों की भूमि चिन्हित की गई है . शेष तीन रैयतों से भी निर्धारित अवधि के भीतर सहमति मिलने की उम्मीद है .अधिकारियों का कहना है कि सभी रैयतों की सहमति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी और निर्माण कार्य प्रारंभ करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

अधिकारियों के अनुसार वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण तथा आधुनिक टर्मिनल भवन के निर्माण से क्षेत्र में हवाई संपर्क मजबूत होगा . इससे वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं पर्यटन, व्यापार, निवेश और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है . परियोजना पूरी होने के बाद सीमावर्ती वाल्मीकिनगर क्षेत्र के विकास को भी बड़ा बल मिलेगा .

विशेष सहमति शिविर के दौरान अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण (बेतिया), अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी, अंचल अधिकारी बगहा-दो वसीम अकरम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे .

 

 

 

अधिकारियों ने रैयतों से सीधे संवाद कर उन्हें राज्य सरकार की क्रय नीति, भूमि मूल्यांकन, मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तथा परियोजना से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी . साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए सहमति देने की अपील भी की .प्रशासन ने विश्वास जताया है कि शिविर की निर्धारित अवधि के भीतर शेष रैयतों की सहमति भी प्राप्त हो जाएगी . इसके बाद भूमि अधिग्रहण की सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर एयरपोर्ट विस्तारीकरण और नए टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराया जाएगा .

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!