Muzaffarpur

इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में ऑल इंडिया टॉपर संचित पटेल को किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर।बेतिया.बरवत सेना के डॉ हेडगेवार नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिवार की ओर से इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड 2026 के ऑल इंडिया टॉपर और विद्यालय के कक्षा दशम के भैया संचित पटेल और उनके माता पिता को विद्यालय के सभागार में कक्षा नवम एवं दशम के भैया बहनों के समक्ष अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसमें संचित के माता पिता एवं चंपारण विभाग के विभाग निरीक्षक से ललित कुमार राय , प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ और प्रभारी प्रधानाचार्य लखींद्र कुमार सिंह की सहभागिता रही.

इस मौके पर भैया बहनों को संबोधित करते हुए विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय जी ने कहा कि मेहनत और परिश्रम से जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है. उन्होंने विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए भैया बहनों को उत्साहित किया.

 

 

 

वही संचित पटेल और उनके माता-पिता ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस स्थान को प्राप्त करने में विद्यालय की अहम भूमिका है. धन्यवाद ज्ञापन के क्रम प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने कहा कि अपने विद्यार्थी भैया संचित पटेल के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वयं के साथ अपने माता पिता और अपने विद्या मंदिर परिवार को गौरवान्वित किया है.कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.मंच का संचालन लखींद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!